{"_id":"5b7db1b642c7924671663a7f","slug":"61534964150-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल रैली के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल रैली के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल रैली के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश
बेहट (सहारनपुर)। स्वच्छता अभियान के तहत जनता इंटर कालेज ने साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
बुधवार को रैली को हरी झंडी देते हुए प्रधानाचार्य ललित कुमार धीमान ने बताया कि यह रैली एक स्कूल से दूसरे स्कूल तक जाएगी। रैली में भाग ले रहे छात्रों को सीख देते हुए कहा कि इस स्वच्छता कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा करें। यहां से रैली नेहरू इंटर कालेज कलसिया पहुंची जहां प्रधान लिपिक अशोक कुमार ने रैली में आए विद्यार्थियों एवं अध्यापकों में अरुण कुमार गौतम और प्रदीप चौधरी का जोरदार स्वागत किया। साइकिल रैली में आकाश कुमार, सुनील कुमार, गौरव कुमार, अंशुल कुमार, सोनू आदि छात्रों ने भाग लेकर स्वच्छता संदेश वाली झंडियां कलसिया विद्यालय के अध्यापकों को सौंपी। इस अवसर पर प्रदीप चौधरी, महेंद्र सिंह, कबाड़ी सिंह, अशोक कुमार, जोनी, जितेंद्र कुमार, रजत कुमार व दीपक आदि मौजूद रहे।