फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत चार घायल

सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत चार घायल

Sun, 19 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत चार घायल
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र में गंगोह रोड पर म्हाड़ी के सामने ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे बाइक सवार दो युवकों को टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए। सामने से आ रही दूसरी टाटा मैजिक सड़क पर पड़े युवकों को बचाने के प्रयास में उन्हें टक्कर मारती हुई खाई में पलट गई। जिससे उसमें सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गंगोह निवासी आसिफ और शाकिब रविवार को बाइक द्वारा सहारनपुर की ओर आ रहे थे। जब वे गोगा म्हाड़ी के सामने पहुंचे तो उन्होंने वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। जिससे टाटा मैजिक से टकरा गए और सड़क पर गिर गए। उसी समय सामने से नकुड़ जा रहे मंगलौर के गांव चिनाव के श्रद्धालुओं से भरी टाटा मैजिक आ गई। अचानक सड़क पर गिरे युवकों को बचाने के लिए मैजिक चालक ने गाड़ी को तेजी से काटा। फिर भी दोनों को टक्कर मारती हुई मैजिक पास में ही सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। जिससे उसमें सवार शांति देवी और बाला घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों महिलाओं को तो उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि घायल दोनों युवकों को हायर सेेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed