{"_id":"5b732a3c42c7922c9867f9d2","slug":"61534274108-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर जेल से एक बंदी को किया गया रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर जेल से एक बंदी को किया गया रिहा
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला कारागार में बंद कैदी जावेद को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जेल से रिहा कर दिया गया है। वह सात साल से एक मामले में सजा काट रहा था। अर्थदंड के 25 हजार रुपये जेलर और स्टाफ ने एक कर सरकारी खजाने में जमा कराकर साल पहले ही कैदी को रिहा कराया।
जिला कारागार में बंद जावेद पुत्र निसार को एक मामले में 19 सितंबर 2011 को सात वर्ष की सजा हुई थी। कोर्ट द्वारा अर्थदंड 25 हजार रुपये न देने पर दो वर्ष की अतिरिक्त सजा का प्रावधान किया था। जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मानवता की मिसाल पेश करते हुए स्वयं व समाज सेवियों तथा जेल स्टाफ के साथ मिलकर 25 हजार रुपये इकट्ठा कर कैदी के अर्थदंड के रुपये जमा कराए। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जावेद को जब रिहा किया गया तो उसकी आंखों से खुशी के आंसू निकल आए।