{"_id":"5b6b3c794f1c1bab7d8b71b0","slug":"61533754489-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों की दो बाइकें टकराईं, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों की दो बाइकें टकराईं, चार घायल
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कस्बे में कुत्ते को बचाने के प्रयास में चंडीगढ़ के कांवड़ियों की बाइकें आपस में टकरा गईं, जिसमें एक 11 वर्षीय बच्चे सहित चार कांवड़िए घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
हादसा बुधवार की दुपहर 12 बजे देहरादून मार्ग पर मस्जिद के पास हुआ। सहारनपुर की तरफ से आए चंडीगढ़ के दो कांवड़ियों की बाइक कुत्ते को बचाने के चक्कर में आपस में टकरा गई। इसमें बाइकों पर सवार 11 वर्षीय अतुल पुत्र शीशराम, रणजीत पुत्र देवी प्रसाद, सुनील पुत्र सुमन और राजेश पुत्र तुलसीराम निवासीगण चंडीगढ़ घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी फतेहपुर भरती कराया। जहां से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया।