{"_id":"5b5f601f4f1c1b4f748b7c04","slug":"61532977183-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को सौंपा 24 लाख की सहायता धनराशि का प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को सौंपा 24 लाख की सहायता धनराशि का प्रमाणपत्र
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण गंगोह के मोहल्ला सराय में मकान गिरने से नकुड़ के मूल निवासी दंपति और उनके चार बच्चों की मौत के बाद तहसील प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक परिवार में बचे एकमात्र आश्रित बच्चे को 24 लाख रुपये की स्वीकृत धनराशि का प्रमाण पत्र सौंपा है।
गौरतलब है कि क्षेत्र में लगातार हुई बरसात के दौरान बीते शुक्रवार की देर रात गंगोह के मोहल्ला सराय में एक मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर नकुड़ के मूल निवासी फैजान, उसकी पत्नी और उनके चार बच्चों की मौत हो गई थी। इस परिवार में कुल सात सदस्य थे। इनमें से अब सिर्फ एक बच्चा फैसल उर्फ राजा (13 वर्षीय) हादसे की रात नकुड़ में होने की वजह से बच गया। सोमवार को गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी, एसडीएम युगराज सिंह व तहसीलदार परमानंद झा ने मृतक आश्रित को फैसल उर्फ राजा को 24 लाख रुपये की स्वीकृत धनराशि का प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर भाजपा नेता पवन सिंह राठौर, अनिल सैनी, शैफुल इस्लाम, दिलशाद कुरैशी, शमशाद खान, अर्सलान खान व अफ्फान अंसारी ने विधायक प्रदीप चौधरी व तहसील प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।