फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सूतक काल में भगवान के दर्शन करना अशुभ : पंडित सतेंद्र

सूतक काल में भगवान के दर्शन करना अशुभ : पंडित सतेंद्र

Fri, 27 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सूतक काल में भगवान के दर्शन करना अशुभ : पंडित सतेंद्र
सूतक काल में भगवान के दर्शन करना अशुभ : पंडित सतेंद्र
विज्ञापन

देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने बताया कि चंद्र ग्रहण में सूतक काल दौरान भगवान के दर्शन शुभ नहीं माने जाते हैं। उन्होंने बताया कि सूतक काल 27 जुलाई की दोपहर 2 बजे से आरंभ होकर 28 जुलाई की सुबह 4.48 बजे तक रहेगा। इस दौरान सिर्फ घरों में बैठकर पूजा अर्चना करनी चाहिए। सूतक काल समाप्ति के मोक्ष काल के बाद तक धार्मिक स्थलों को पवित्र करने के बाद ही मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। चंद्र ग्रहण के समय दान करना और ईश्वर की आराधना करना शुभ माना जाता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में प्राचीन काल से ग्रहणों का विशेष महत्व बताया गया है। ग्रहण के समय कोई नया कार्य नहीं करना चाहिए। भगवान की मूर्ति का स्पर्श भी नहीं करें। बच्चों का नामकरण, भोजन बनाना व खाना अशुभ माना जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed