फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धान की सरकारी खरीद के लिए पंजीकरण आज से शुरू

धान की सरकारी खरीद के लिए पंजीकरण आज से शुरू

Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
धान की सरकारी खरीद के लिए पंजीकरण आज से शुरू
सहारनपुर। किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए आज से विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। किसानों का रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त तक होगा। इसके लिए किसी भी जन सुविधा केंद्र या साइबर कैफे से पंजीयन कराया जा सकता है।
विज्ञापन

किसानों को बिचौलियों के चंगुल से बचाने और उनको धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए विभागीय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए आज से किसानों के रजिस्ट्रेशन करने शुरू कर दिए जाएंगे। यह पंजीयन 31 अगस्त तक चलेंगे। पंजीयन किसी भी जनसुविधा केंद्र या साइबर कैफे से विभागीय पोर्टल पर कराए जा सकते हैं। इसमें किसान की खतौनी की खाता संख्या भी दर्ज होगी। जिसमें धान के रकबे को भी अंकित किया जाएगा। इसका ऑनलाइन सत्यापन संबंधित तहसील द्वारा किया जाएगा। किसानों को धान बेचते समय पंजीयन प्रपत्र के साथ खतौनी, आधार कार्ड और बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छाया प्रति लाना अनिवार्य होगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने बताया कि 25 जुलाई से 31 अगस्त तक किसानों का पंजीयन किया जाएगा। इसका उद्देश्य किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाना है। इस वर्ष कॉमन धान का समर्थन मूल्य 1750 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 1770 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed