{"_id":"5b50dbec4f1c1b36748b5d28","slug":"61532025836-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार्य विद्या सागर महाराज का 50वां संयम स्वर्ण दीक्षा महोत्सव धूमधाम से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार्य विद्या सागर महाराज का 50वां संयम स्वर्ण दीक्षा महोत्सव धूमधाम से मनाया
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। आचार्य विद्या सागर जी महाराज का 50वां संयम स्वर्ण दीक्षा महोत्सव जैन समाज द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान महाआरती की गई। तदोपरांत थाल सज्जा प्रतियोगिता के आयोजन के साथ आचार्य श्री जी के जीवन पर आधारित नाटिका का मंचन भी किया गया।
भगवान श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाहरा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 50 वर्ष पूर्ण होने पर आचार्य श्री के जीवन पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही प्रश्नमंच प्रतियोगिता में आचार्य के जीवन की आधारशिला को समझाया गया। मुकेश जैन व अनुज जैन ने बताया कि 72 वर्षीय आचार्य विद्यासागर जी महाराज सभी प्रकार के व्यंजनों का त्याग कर मात्र उबली हुई दाल और रोटी का सेवन कर प्रभु की भक्ति में लीन रहते हैं। उन्होंने बताया कि आचार्य को दीक्षा लिए हुए 17 जुलाई को 50 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। जिसके उपलक्ष्य में जैन समाज द्वारा विशेष महाआरती समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आचार्य श्री खजुराहो में विराजमान हैं। इस दौरान मंदिर जी बाहरा में विशेष आरती की गई। कार्यक्रम में मुकेश जैन, उर्वशी जैन, लक्ष्य जैन, प्रतीक जैन, सुदेश जैन, अतुल जैन, संगीता जैन, प्रिया जैन, हर्षित जैन, अर्चना जैन, पारखी जैन, प्रज्ञा जैन, विजेन्द्र जैन, अखिलेश जैन, अमन जैन, अनुज जैन, अजय जैन, श्रीचंद जैन, अंकित जैन, संजय जैन, प्रांशुल जैन, ध्वज जैन, सुरेश जैन, अंशु जैन, मोनिका जैन, पायल जैन, नितिका जैन आदि रहे।