{"_id":"5b3fbb684f1c1b92468b5016","slug":"61530903400-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता का छठे दिन भी सुराग नहीं, नहर खंगाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता का छठे दिन भी सुराग नहीं, नहर खंगाली
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए नगर कोतवाली के मटिया महल निवासी अधिवक्ता पारितोष शर्मा का छह दिन बाद भी पुलिस कोई सुराग नही लगा सकी है। हालांकि आशंकाओं के चलते पुलिस नहर भी खंगाल चुकी है।
नगर कोतवाली के मोहल्ला मटिया महल निवासी अधिवक्ता पारितोष शर्मा (46 वर्ष) रविवार शाम लगभग साढ़े छह बजे अपने घर से वार्डन की बैठक में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। लेकिन रास्ते से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस के अनुसार उनकी आखिरी लोकेशन उसी दिन अंबाला रोड स्थित बड़ी नहर के पास मिली थी। उन्होंने एक मोबाइल फोन पर लगभग 34 सेकेंड तक किसी से बात भी की थी। तब से अधिवक्ता सुराग नही हैं। अधिवक्ताओं ने दो दिन तक कार्य से विरत रहकर पुलिस की कार्यशैली पर विरोध भी जताया। पुलिस छह दिन बाद भी उनका कोई पता नहीं लगा पा रही है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस की कई टीमें अधिवक्ता की तलाश में लगाई गईं हैं। अधिवक्ता पारितोष शर्मा की अंतिम लोकेशन अंबाला रोड स्थित बड़ी नहर पर मिलने के बाद पुलिस ने गोताखोरों को नहर में उतारा था, मगर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।