फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शिविर में 126 हज यात्रियों का टीकाकरण

शिविर में 126 हज यात्रियों का टीकाकरण

Wed, 04 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
शिविर में 126 हज यात्रियों का टीकाकरण
शिविर में 126 हज यात्रियों का टीकाकरण
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। इस वर्ष मुकद्दस हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए लगाए गए शिविर में 126 हज यात्रियों को टीके लगाने के साथ ही उन्हें पोलियो ड्राप्स पिलाई गई।

मंगलवार को मुस्लिम फंड ट्रस्ट की ओर से शेखुल हिंद हॉल में लगे कैंप में जिला अस्पताल व सरकारी अस्पताल की 11 सदस्यों की टीम ने महिला व पुरुष हज यात्रियों की जांच कर टीकाकरण किया। इस अवसर पर शिविर के संरक्षक और मुस्लिम फंड ट्रस्ट के महाप्रबंधक मौलाना हसीब सिद्दीकी ने बताया कि संस्था पिछले करीब 27 वर्षों से हज यात्रियों की सेवा करती आ रही है। कैंप में टीम के इंचार्ज डॉक्टर जावेद अख्तर ने हज यात्रियों को बताया कि वह अपने टीका कार्ड को संभालकर रखें क्योंकि हज यात्रा के दौरान किसी भी समय कार्ड को चैक किया जा सकता है। साथ ही बताया कि इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों को टीका लगाया जा रहा है। केंद्रीय हज कमेटी की ओर से विशेष टीका कार्ड बांटे गए हैं। इसमें स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। मेडिकल टीम में देवबंद सीएचसी के मेडिकल आफिसर डा. इमरान खान, पार्वती देवी, शहजाद अली, सुंदर लाल, एएनएम लक्ष्मी, नीतू अग्रवाल के अलावा दिलशाद कासमी, सुहैल सिद्दीकी, अदील सिद्दीकी, फहीम सिद्दीकी, डा. शहजाद, फैजी सिद्दीकी, साजिद, मौ. समीर, शराफत अली, मौ. गजाली, इसरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed