फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महानगर में खतरा बनकर दौड़ रहे थ्री - व्हीलर

महानगर में खतरा बनकर दौड़ रहे थ्री - व्हीलर

Sun, 01 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
महानगर में खतरा बनकर दौड़ रहे थ्री - व्हीलर
महानगर में खतरा बनकर दौड़ रहे थ्री व्हीलर
विज्ञापन


सहारनपुर। थ्री व्हीलर नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। व्यस्ततम इलाकों में चालक थ्री व्हीलरों को तेज रफ्तार से दौड़ाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं में लोग घायल हो रहे हैं। एक सप्ताह में 26 लोग घायल हो चुके हैं। पुलिस-प्रशासन का थ्री व्हीलर चालकों पर नियंत्रण नहीं है।
महानगर में लगातार थ्री व्हीलरों की संख्या बढ़ती जा रही है। शहर की घनी आबादी वाले क्षेत्र अंबाला रोड, देहरादून रोड, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, बाजोरिया मार्ग, जैन कॉलेज रोड पर थ्री व्हीलरों का संचालन अधिक है। व्यस्तम इलाकों में चालक थ्री व्हीलर को तेजी से दौड़ाते हैं, जिस कारण दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। एक सप्ताह में बच्चों और महिलाओं सहित 26 लोग तेज रफ्तार के कारण थ्री व्हीलरों से चोटिल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस-प्रशासन का थ्री व्हीलर चालकों पर नियंत्रण नहीं है। इसकी वजह से सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

--------------------------------------
यह लोग हुए घायल
सहारनपुर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के रिकार्ड के मुताबिक 23 जून को अंबाला रोड पर तेज गति से आते थ्री व्हीलर ने नदीम कॉलोनी निवासी इम्तियाज को टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया था। 24 जून को कोर्ट रोड स्कूटी पर जाती छात्रा रितिका थ्री व्हीलर की चपेट में आकर घायल हुई थी। इसी दिन शाम के समय दिल्ली रोड पर पैदल जाते बुजुर्ग साधुराम को थ्री व्हीलर ने टक्कर मारी थी। 25 जून चिलकाना रोड पर ढोलीखाल निवासी अब्दुल रहमान और घंटाघर पर गोविंदनगर निवासी रोबिन कुमार थ्री व्हीलर की चपेट में आकर घायल हुए थे। 29 जून की शाम जैन कॉलेज रोड पर तेजगति से आते थ्री व्हीलर की ई-रिक्शा से जोरदार भिड़ंत हुई थी, जिसमें मल्हीपुर रोड निवासी सविता, रानी और संतोष घायल हुई थी। एक सप्ताह में 26 लोगों ने थ्री व्हीलरों से घायल होने पर जिला अस्पताल में पहुंचकर उपचार कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------
बिना लाइसेंस के नाबालिग चला रहे थ्री व्हीलर
सहारनपुर। शहर में चल रहे थ्री व्हीलरों के अधिकांश चालक नाबालिग हैं, जिनके पास लाइसेंस नहीं है। इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन द्वारा इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। नाबालिग चालक वाहनों को तेजगति से दौड़ाते हैं।

-------------------------------------
तेजगति से थ्री व्हीलर दौड़ाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिनके पास लाइसेंस नहीं हैं, उनके वाहन सीज किए जाएंगे। ट्रैफिक और थाना पुलिस संयुक्त रूप से प्रमुख चौराहों और मार्गों पर चेकिंग करेगी।
विनीत भटनागर, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed