फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कार्तिक ने जापान में चमकाया सहारनपुर का नाम

कार्तिक ने जापान में चमकाया सहारनपुर का नाम

Sat, 09 Jun 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
कार्तिक ने जापान में चमकाया सहारनपुर का नाम
सहारनपुर । जापान के गीफू शहर में आयोजित 18वीं एशियाई जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के कार्तिक कुमार ने दस हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर केवल जनपद ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देश का भी नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। जिला एथलेटिक्स संघ ने कार्तिक के जापान से लौटने पर स्वागत और सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कार्तिक मूल रूप से जनपद के गांव शिमलाना का रहने वाला है, जिसके पिता धीर सिंह किसान हैं। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि जापान में एथलेटिक्स प्रतियोगिता सात से दस जून तक चलेगी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कार्तिक ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए दस हजार मीटर दौड़ को 30 मिनट साढ़े पांच सेकेंड में पूरा करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। पहले स्थान पर रहे चीनी खिलाड़ी सुआलंग कैरेन ने यह दूरी 30 मिनट 1.51 सेकेंड में पूरी की, जबकि दूसरे स्थान पर रहे जापान के यूही ने 30 मिनट 4.24 सेकेंड का समय लिया। कार्तिक ने इस प्रतियोगिता और पदक के साथ जनपद का पहला अंतरराष्ट्रीय एथलीट होने का गौरव भी प्राप्त किया है। कार्तिक अंबेहटा चांद स्थित जनता इंटर कॉलेज का छात्र है। जो संजय कुमार का प्रशिक्षु है। डॉ. गुप्ता ने प्रतियोगिता से लौटने पर कार्तिक का भव्य स्वागत और सम्मान एसोसिएशन की ओर से करने का एलान किया है। नगर विधायक संजय गर्ग, सचिव डॉ. एके गुप्ता, आरएसओ प्रेम कुमार, सुषमा बजाज, यशपाल सिंह पुंडीर, संदीप पुंडीर, लाल धर्मेंद्र प्रताप, डॉ. संदीप गुप्ता, अविनाश कुमार, संजय कुमार, मुस्तकीम अंसारी, सोनवीर सिंह, सौरभ बजाज, रविकांत धीमान, रुबिका नेगी, अनिल भाटी आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed