फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भीषण गर्मी से जन जीवन अस्त व्यस्त

भीषण गर्मी से जन जीवन अस्त व्यस्त

Fri, 25 May 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी से जन जीवन अस्त व्यस्त
सहारनपुर। चिलचिलाती धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है, जिसकी वजह से जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त है। तमाम उपाय करने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। बाजारों में दोपहर को सन्नाटा और शाम को रौनक है।
विज्ञापन

गर्मी पिछले करीब 15 दिन से खूब असर दिखा रही है। सुबह के नौ बजते ही धूप में निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़े जन जीवन पर भारी पड़ रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। इसकी वजह से शहर के प्रमुख बाजारों में दोपहर के समय ग्राहक काफी कम संख्या में पहुंच रहे हैं। शाम छह बजे के बाद ही बाजारों में रोनक लौट रही है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगला माह यानी जून इससे भी अधिक गर्मी वाला रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

------------------------------
सज रही जूस, गन्ने के रस और शिकंजी की रेहड़ियां
भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए लोग जूस, गन्ने के रस और शिकंजी आदि का सहारा ले रहे हैं, जो पैक्ड पेय पदार्थों की तुलना में सस्ती और लाभदायक है। ग्राहकों के लगातार बढ़ने की वजह से शहर में जगह जगह जूस, रस, शेक, और शिकंजी की रेहड़ियां नजर आ रही हैं। कोर्ट रोड पर ही बड़ी संख्या में बेल के जूस और गन्ने के रस की एक दर्जन से अधिक रेहड़ियां देखी जा सकती हैं। शहर ही नहीं, हाइवे पर भी गन्ने के रस की रेहड़ियां लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed