फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   38 मिनट के भाषण में किसानों और युवाओं पर फोकस

38 मिनट के भाषण में किसानों और युवाओं पर फोकस

Wed, 23 May 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
38 मिनट के भाषण में किसानों और युवाओं पर फोकस
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 38 मिनट के भाषण में पूरा फोकस किसानों और युवाओं पर रहा। सीएम ने किसानों, युवाओं और गरीबों की हर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया तो विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं तो विपक्षियों पर निशाना साधते हुए जातिवाद और परिवारवाद फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जातियों और परिवार को ध्यान में रखकर विकास की नीतियां नहीं बनाई जाती हैं। पूर्व की सरकारों में ऐसा हुआ है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार में हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है। सहारनपुर के 58 हजार सहित पूरे प्रदेश के लघु किसानों का कर्जा माफ किया गया। किसानों की आय दोगुनी करने की रणनीति पर केंद्र और प्रदेश सरकार काम कर रही है। अभी तक ग्रामीण क्षेत्र में नौ लाख और शहरी क्षेत्र में आठ लाख गरीबों को मकान दिए गए। दो अक्टूबर तक पूरे प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त कर दिया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए हर संभव प्रयास किए। विभिन्न कंपनियों के माध्यम से सहारनपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में रोजगार मेले लगाए गए, बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिला है। जल्द 50 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। होमगार्ड को वेतन भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

-------------------------------------
विपक्षियों को आई किसानों की याद
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और बसपा सरकार में किसानों की सबसे ज्यादा बदहाली हुई है। आज भाजपा सरकार ने किसानों को उनके हक दिलाए तो विपक्षियों को भी अब किसानों की याद आ रही है। उन्होंने किसानों से विपक्षियों से सावधान रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
हम नहीं करते भेदभाव
सहारनपुर। सीएम योगी ने कहा कि पूर्व की सरकार में प्रदेश के चार जिलों को ही बिजली मिलती है। आज पूरे प्रदेश में 20 से 24 घंटे बिजली दी जा रही है। भाजपा सरकार ने गांव-गांव विद्युत कनेक्शन पहुंचाने का काम किया। सपा सरकार में सैफाई महोत्सव में करोड़ों रुपये खर्च कर दिए जाते थे। हमारी सरकार में गरीब कन्याओं के विवाह में पैसा खर्च किया जाता है। आर्थिक तंगी की वजह से किसी भी गरीब कन्या का विवाह नहीं रुकने दिया जाएगा।
----------------------
आंगनबाड़ियों और शिक्षा मित्रों की समस्या का होगा समाधान
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आंगनबाड़ियों का मानदेय बढ़ाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। आंगनबाड़ियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षामित्रों का शिक्षकों में समायोजन किया जाएगा।
-------------------------
पहले पुलिस भागती थी और अब अपराधी भाग रहे
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व की सरकारों में पुलिस के पीछे अपराधी भागते थे, लेकिन अब पुलिस अपराधियों के पीछे भाग रही है। भाजपा सरकार में अपराध का पूरी तरह खात्मा किया जा रहा है। अपराधी जेल से जमानत पर छूटकर बाहर भी नहीं आना चाहते हैं।
----------------------------
भारत माता की जय से शुरू कर जय श्रीराम पर खत्म की बात
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय और वंदेमातरम के साथ अपने भाषण की शुरूआत की। 38 मिनट तक मुख्यमंत्री ने भाषण देकर जय श्रीराम कहते हुए अपनी बात समाप्त की। ----------------------------

रैली में पहुंचे मुस्लिम समाज के लोग
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में मुस्लिम समाज के लोगों की संख्या भी अच्छी रही। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का भाषण सुनने के लिए तपती गर्मी में रोजे के बीच मुस्लिम समाज के लोगों ने भी रैली में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed