{"_id":"5ae0d1af4f1c1b9b098b67c0","slug":"61524683183-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की लाश दिलाने की गुहार लेकर कप्तान से मिले परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की लाश दिलाने की गुहार लेकर कप्तान से मिले परिजन
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती की राजस्थान में हत्या, बेटी की लाश दिलाने की गुहार
चिलकाना (सहारनपुर)। गांव गाठेड़ा के ग्रामीण बुधवार को थाने पहुंचे और वहां राजस्थान पुलिस से गांव की बेटी का शव दिलाने की मांग की है। आरोप है कि युवती की राजस्थान में हत्या कर दी गई है।
गांव गाठेडा निवासी ग्रामीण की पुत्री को गांव का ही एक युवक 11 अप्रैल को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। काफी खोजबीन के बाद भी युवती के न मिलने पर परिजनों ने 23 अप्रैल को थाना चिलकाना में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के नदीम पुत्र मुंतजीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बताया गया कि इसी दौरान युवती के पिता को सूचना मिली थी कि जो युवक युवती को ले गया था, उसकी रैप के बाद हत्या कर दी गई है। युवती की लाश को जिला सिरोही थाना आबू रोड सदर, राजस्थान की पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवती की लाश को सहारनपुर लाने तथा हत्या में शामिल हत्यारों को पकड़ कर सजा दिलाने की मांग को लेकर सैकड़ों लोग ग्राम प्रधान रिजवान के नेतृत्व में थाना चिलकाना पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को हत्यारों को पकड़ने तथा लाश को लाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण सहारनपुर में एसएसपी से मिले। एसएसपी कार्यालय में तैनात अधिकारी ने भी ग्रामीणों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शीघ्र शव को सहारनपुर लाया जाएगा तथा हत्यारों को भी पकड़ा जाएगा। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।