फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सिंचाई विभाग ने दिए ढमोला नदी में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस

सिंचाई विभाग ने दिए ढमोला नदी में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस

Tue, 10 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग ने दिए ढमोला नदी में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस
सहारनपुर। ढमोला नदी में चिह्नित कराए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर सिंचाई विभाग ने नोटिस जारी कर दिए हैं। इस नोटिस के बाद कार्रवाई की जाएगी। हालांकि एसडीएम सदर को इस नोटिस की कापी अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन

ढमोला नदी की भूमि पर अतिक्रमण हटाने को लेकर जिला प्रशासन लंबे समय से कवायद में जुटा है। प्रशासन ने सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की टीम को बनाकर अतिक्रमण का चिह्नीकरण कराया। इसमें पांच सौ से अधिक निर्माणों को चिह्नित किया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग ने अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इसकी कापी एसडीएम सदर संगीता को देने के निर्देश दिए है। उधर, एसडीएम सदर ने बताया कि उन्हें अभी तक सिंचाई विभाग ने नोटिस की कापी नहीं भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed