{"_id":"5ac27a854f1c1bd8618b50c5","slug":"61522694789-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में गंदगी के चलते मछलियां मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में गंदगी के चलते मछलियां मरीं
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब में गंदगी से मछलियां मरीं
नानौता। क्षेत्र के गांव खुडाना में तालाब में गंदगी के चलते काफी संख्या में मछलियां मर गईं। जिसके चलते तालाब से उठ रही दुर्गंध के कारण लोग परेशान हैं। गांव निवासी श्यामवीर सिंह ने जन सुनवाई पोर्टल पर गांव की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत करा दिया है। सोमवार की सुबह गांव खुडाना स्थित तालाब से उठ रही दुर्गंध के चलते तालाब किनारे कारण जानने गए ग्रामीणों ने तालाब पहुंचकर अपने नाक पर रुमाल का सहारा लेना पड़ा। गांव निवासी श्यामवीर सिंह ने बताया कि बीते करीब तीन दिनों से गांव की हवा में दुर्गंध आ रही थी। इसके चलते गांव में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। बताया कि गांव स्थित तालाब में हजारों की संख्या में छोटी-छोटी मछलियां मृत अवस्था में पड़ी है।