{"_id":"5aba8cfb4f1c1b71778b7d51","slug":"61522175227-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण के दौरान गन्ना क्रय केंद्रों से गायब मिले कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण के दौरान गन्ना क्रय केंद्रों से गायब मिले कर्मचारी
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गन्ना विभाग की टीम ने मंगलवार को जनपद की कई चीनी मिलों का औचक निरीक्षण किया। गन्ना क्रय केंद्रों से कई कर्मचारियों के नदारद मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उप गन्ना आयुक्त डा. दिनेश्वर मिश्रा ने गन्ना विकास निरीक्षक यशपाल सिंह और मणिकांत के साथ मंगलवार को कई गन्ना क्रय केंद्रों पर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय चीनी मिल शेरमऊ के क्रय केंद्र ख़रीबांस और सल्हापुर पर बिना कोई नोटिस दिए तोल कार्य बंद मिला। टोल लिपिक और चौकीदार गायब थे। चीनी मिल सरसावा के गन्ना क्रय केंद्र सल्हापुर और सांपला दोनों क्रय केंद्र भी बंद पाए गए। यहां से भी कर्मचारी गायब थे। निरीक्षण के दौरान शेरमऊ चीनी मिल का क्रय केंद्र पर तोल कार्य चलता पाया गया। किसानों ने कम पर्ची आने की समस्या बताई, जिसका मौके पर ही निस्तारण करने का दावा किया गया है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर उप गन्ना आयुक्त ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की कार्रवाई से गन्ना क्रय केंद्रों के कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।