फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जीएसटी रिफंड न होने के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

जीएसटी रिफंड न होने के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

Fri, 23 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी रिफंड न होने के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
सहारनपुर। जीएसटी का रिफंड वापस न होने के विरोध में आईआईए और सहारनपुर वुड कार्विंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने प्रदर्शन कर एडिशनल कमिश्नर वाणिज्य कर को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि नौ महीने बीतने के बाद भी जीएसटी का रिफंड न होने से निर्यातकों की तमाम कार्यशील पूंजी जीएसटी में जमा हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में उद्यमियों और व्यापारियों ने अंबाला रोड से लेकर दिल्ली रोड स्थित वाणिज्य कर भवन तक जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद आज तक हैंडीक्राफ्ट के निर्यातकों द्वारा जमा कराई गई जीएसटी का रिफंड शुरू नहीं हुआ है। यह कारोबार करीब एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दे रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व के 115 देशों में जीएसटी से मिलती-जुलती कर प्रणाली लागू है, लेकिन हमारे देश की जीएसटी प्रणाली सबसे जटिल है। ज्ञापन में उन्होंने लकड़ी के हस्तशिल्प को जीएसटी की परिधि से दूर करने समेत कई मांग उठाई गई है। उन्होंने कहा कि जीएसटी लगने के कारण लकड़ी के हैंडीक्राफ्ट उद्योग संकट में है। लकड़ी की नक्काशी में 60 प्रतिशत मैन पावर लगती है। आईआईए चेयरमैन कृष्ण राजीव सिंघल, सहारनपुर वुड कार्विंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शेख फैजान अहमद, साबिर अली खान, उमेश सचदेवा, मोहम्मद शाहजमां, इरफानुल हक आदि इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed