{"_id":"5aaeb7b14f1c1b21578b56fc","slug":"61521399729-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम व एसएसपी से खफा दिखे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम व एसएसपी से खफा दिखे भाजपाई
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम और एसएसपी से खफा दिखे भाजपाई
देवबंद (सहारनपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के संसदीय क्षेत्र में हुए उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के बाद कार्यकर्ताओं में अफसरशाही के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। रविवार को विधानसभा मंडल अध्यक्षों की बैठक में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के समक्ष डीएम और एसएसपी पर विपक्षी दलों की कठपुतली बनकर काम करने का आरोप लगाया है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी सार्वजनिक मंचों एवं कार्यक्रमों में उन्हें अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष और पार्टी नेताओं को यहां तक कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ से बोलकर ऐसे अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखवाया जाए। जिलाध्यक्ष ने उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिलाया। इसमें भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा, बचीटी सहकारी समिति के चेयरमैन विपिन सिरोही, दुगचाड़ा समिति के चेयरमैन सनोज जुड्डा, भाजपा नेता चरण सिंह कोरवा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो