{"_id":"5a96f8584f1c1bea028b5226","slug":"61519843416-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी न बनाए जाने पर रेलवे कुलियों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी न बनाए जाने पर रेलवे कुलियों ने की हड़ताल
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। उत्तर रेलवे कुली यूनियन ने घोषणा के बावजूद कुलियों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी न बनाए जाने पर एक दिन की हड़ताल की और रेलवे स्टेशन पर कार्य नहीं किया।
यूनियन ने बुधवार को हड़ताल कर दी। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व रेलमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव ने 2008 में कुलियों को ग्रुप डी कर्मचारियों का दर्जा दिए जाने एवं 50 साल से अधिक उम्र के कुलियों के बच्चों को नौकरी में लिए जाने के लिए शासनादेश जारी किया था। 10 साल से सरकार के मंत्रियों, सांसदों को इस शासनादेश को लागू करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन आज तक कुलियों को ग्रुप डी में शामिल करने का कोई शासनादेश जारी नहीं किया गया। वक्ताओं ने मांग की है कि 62907 रिक्त पदों में जितने पद भी चतुर्थ श्रेणी के हैं उनमें कुलियों का समायोजन किया जाए, शेष पदों पर ही सरकार भर्ती कराए। ऐसा नहीं किया गया तो पूरे देश में कुली काम बंद कर देंगे। भूख हड़ताल करेंगे और रेल की पटरी पर लेट कर जान दे देंगे। उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बनाए जाने की मांग की। इस संबंध में कुलियों ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालेेें में मीर जगपाल, लोकेश, अरुण, दीपक, रजनीश, मामचंद, सुनील, सौरभ, टीकू, राजकुमार, राजबीर, अमरपाल, पवन समेत अनेक लोग शामिल रहे।