फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शहर में बिजली के प्रीपेड मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू

शहर में बिजली के प्रीपेड मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू

Thu, 15 Feb 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
शहर में बिजली के प्रीपेड मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू
सहारनपुर। विद्युत निगम ने सहारनपुर में प्रीपेड मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को पहला प्रीपेड मीटर आयकर विभाग के अधिकारी के आवास पर लगाया गया है। इसी के साथ सभी सरकारी अधिकारियों के आवासों पर प्रीपेड मीटर लगाया जाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सरकारी अधिकारी के शहर से स्थानांतरित होने के बाद बिजली के बिल के लिए विद्युत निगम के कर्मचारी चक्कर लगाते रहते हैं। विद्युत निगम का इस प्रकार के सरकारी आवासों का करोड़ों रुपये का बिल बकाया है। जिसके भुगतान के लिए विद्युत निगम के अधिकारी उनकी तैनाती वाले स्थानों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

अब विद्युत निगम ने इस प्रकार की समस्या का हल निकाल लिया है। जिससे कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी बिजली का भुगतान न सिर्फ आवश्यक रूप से करेगा बल्कि अग्रिम भुगतान करेगा। विद्युत निगम ने सरकारी आवासों पर बिजली के प्रीपेड मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सहारनपुर में मंगलवार से प्रीपेड मीटर लगाने शुरू कर दिए गए हैं। आयकर विभाग की कॉलोनी से इसकी शुरुआत की गई है और पहला प्रीपेड मीटर आयकर विभाग के सहायक कमिश्नर के आवास पर लगाया गया है। इसके साथ ही अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवासों पर प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। प्रीपेड मीटर में पहले मोबाइल के कूपन की तरह बिजली के लिए रीचार्ज कराया जाएगा। जितने रुपये का रीचार्ज कराया जाएगा, उतने मूल्य की बिजली की सप्लाई मिलेगी। उसके बाद स्वत: ही बिजली की सप्लाई बंद हो जाएगी। अभी विद्युत निगम को सिर्फ दो सौ मीटर ही मिले हैं। जिन्हें लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अधिकारियों के लगेंगे मीटर
अधीक्षण अभियंता रविंद्र गुप्ता का कहना कि प्रीपेड मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहला मीटर आयकर विभाग के अधिकारी के यहां लगाया गया है। पूरी कॉलोनी में प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। अभी सिर्फ सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के यहां ही मीटर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed