फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छात्र घायल

छात्र घायल

Sat, 10 Feb 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
छात्र घायल
बाइक खंभे से टकराने पर छात्र घायल
विज्ञापन


अंबेहटा। अनियंत्रित होकर बाइक बिजली के खंभे से टकराने से बोर्ड परीक्षा देने जा रहा छात्र घायल हो गया है। छात्र ने घायल अवस्था में ही परीक्षा दी। बाद में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। क्षेत्र का निवासी तुषार खुराना शुक्रवार को अपने चचेरे भाई आशीष के साथ उमाही कलां स्कूल में दसवीं की परीक्षा देने जा रहा था। रास्ते में तुषार का पैड कहीं गिर गया। तुषार बाइक चलाता हुआ ही पैड की तलाश करने लगा। इसी दौरान तुषार का ध्यान भटक गया तथा बाइक सामने खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना के बाद तुषार अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। आशीष ने हिम्मत करके तुषार को संभाला तथा किसी तरह उसे परीक्षा केंद्र तक ले गया। तुषार के पैर में चोट लगी थी। तुषार ने घायल होने पर भी परीक्षा दी। उसके बाद परिजनों को घटना के बारे में बताया। बाद में परिजनों ने तुषार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed