{"_id":"5a74a7dc4f1c1b1d368b82a2","slug":"61517594588-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री नहीं मिले तो घटाना पड़ा वाल्वो बस का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री नहीं मिले तो घटाना पड़ा वाल्वो बस का किराया
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रोडवेज की वोल्वो बस के लिए सवारियां नहीं मिल पाईं तो परिवहन निगम को बस के किराए में कटौती करनी पड़ी। लखनऊ का किराया दो सौ रुपये तक कम किया गया और नया संशोधित किराया का टैरिफ जारी किया गया।
सहारनपुर से लखनऊ एवं इलाहाबाद के लिए पांच हाई एंड वोल्वो, स्कैनिया बसों का संचालन शुरू किया गया था। जिसका लखनऊ का किराया 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर के अनुसार रखा गया था। इतना अधिक किराया होने के चलते इन बसों के लिए सवारियां मिलना भी मुश्किल हो गया। सहारनपुर से लखनऊ के लिए 10 सवारी भी नहीं हो पा रहीं थीं। जिससे ये बसें काफी घाटे में जा रहीं थीं। इसके अलावा अन्य रोडवेज डिपो से चलने वालीं वातानुकूलित जनरथ बसों का भी यही हाल था। लगातार घाटे में जाने के चलते आखिरकार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को इन बसों के किराए में संशोधन करना पड़ा। 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर से किराया कम करके अब इन बसों का किराया 2.10 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया। जिसे सहारनपुर से लखनऊ तक का किराया 200 रुपये कम हो गया। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सहारनपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि इन बसों का किराया कम किया गया है और संशोधित किराए का टैरिफ जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा की बसों में सवारियां अधिक जा रहीं हैं। उनका किराया 2 रुपये प्रति किलोमीटर है। जिसके चलते उन्होंने भी लखनऊ में हुई बैठक में इन बसों का किराया कम करने का प्रस्ताव रखा था। अब उन्हें उम्मीद है कि इन बसों के पर्याप्त सवारियां मिल सकेंगी।
मेरठ के लिए नए रूट से छह बसों का संचालन शुरू
सहारनपुर। मेरठ के लिए सहारनपुर डिपो की छह बसों का संचालन नए रूट से शुरू किया गया है। यह बस सहारनपुर से जलालाबाद, थानाभवन, हिंड, बुटराड़ा, लालूखेड़ी, फुगाना होते हुए लगभग 157 किलोमीटर की दूरी तय कर मेरठ पहुंचेंगी। अभी तक इस रूट से होते हुए सहारनपुर से बसों का संचालन नहीं हो रहा था। इन बसों के संचालन से कई दर्जन गांवों को यातायात की सुविधा मिल जाएगी।