फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन : कार्यकारिणी ने की शपथ ग्रहण

कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन : कार्यकारिणी ने की शपथ ग्रहण

Mon, 15 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन : कार्यकारिणी ने की शपथ ग्रहण
सहारनपुर। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई गई।
विज्ञापन

सोमवार को बार रूम में आयोजित कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी ठाकुर यशपाल सिंह, विनोद कुमार शर्मा और रणधीर सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष विनय चौहान, महासचिव कृष्णपाल सिंह, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह राठौर को संयुक्त रूप से शपथ दिलाई गई। फिर अन्य पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बाद में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण कुमार सैनी और संचालन निवर्तमान महासचिव जितेंद्र सिंह पुण्डीर ने किया। इस दौरान ठाकुर ज्ञान सिंह, चंद्रशेखर त्यागी, जगमोहन शर्मा, कृपाल सिंह, ठाकुर ज्ञान सिंह पुण्डीर, अरविन्द सैनी, अशोक शर्मा, अरुण चौधरी, चौधरी धीर सिंह, अंबरीश कुमार अग्रवाल, हरपाल सिंह चौहान, अजय त्यागी, अमर सिंह, अल्ताफ अहमद, संदीप कुमार, शेषपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, अनुज पंवार, दिग्विजय गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed