फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाकियू ने लगाया प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ छल करने का आरोप

भाकियू ने लगाया प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ छल करने का आरोप

Wed, 10 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने लगाया प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ छल करने का आरोप
भाकियू ने लगाया प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ छल करने का आरोप
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए पूरा कर्ज माफ करने की मांग की है। और विद्युत निगम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए किसानों की समस्याओं का पांच सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया। साथ ही किसानों से 16 से 18 जनवरी को इलाहाबाद में आहूत भाकियू महापंचायत में भागेदारी की अपील की गई। सहकारी बीज भंडार पर आहूत बैठक की अध्यक्षता कर्मसिंह चमनपुरा और संचालन भंवर सिंह ने किया। सरकार पर किसान उत्पीड़न व धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि आगामी चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बाद में बढ़ी विद्युत दरें वापस लेकर हरियाणा के समान करने, किसानों के सभी कर्ज माफ करने, किसानों को निजी निर्माण हेतु रेत खनन की अनुमति देने, अधूरे पड़े यमुना पुल के तुरंत निर्माण कराने, बंद चीनी मिले चलवाने और डार्क जोन घोषित ब्लाक को पाबंदी मुक्त किए जाने की मांगों वाला मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार को सौंपा गया। जिला उपाध्यक्ष डा. ओमपाल सिंह, मेहरबान कुरैशी, ब्रजपाल सैनी, जगबीर, मैनपाल, सुखबीर, वली हैदर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed