फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कम राशन देने का आरोप लगा डीलर के खिलाफ प्रदर्शन

कम राशन देने का आरोप लगा डीलर के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 08 Jan 2018 11:42 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
कम राशन देने का आरोप लगा डीलर के खिलाफ प्रदर्शन
सहारनपुर। समय से राशन वितरण नहीं करने और कम राशन देने का आरोप लगाते हुए मुहल्ला बैरून दराआली सेक्टर 67 के निवासियों ने प्रदर्शन कर अपर उप जिलाधिकारी डीपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र का राशन डीलर सरकारी गल्ले का रेट भी अधिक वसूलता है।
विज्ञापन

सोमवार को अपर उप जिलाधिकारी डीपी सिंह को क्षेत्रीय पार्षद शहजाद मलिक के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में मुहल्ला बैरून दराआली के निवासियों ने आरोप लगाया कि दुकान संख्या 200 का राशन डीलर समय से राशन का वितरण नहीं कर रहा है। उन्होंने मेहरूनिशा पत्नी शहजाद, सुदेश पत्नी धर्मसिंह, सुरेश देवी पत्नी समय सिंह आदि का उदाहरण देते हुए बताया कि राशन डीलर ने इन कार्डधारकों को आज तक राशन नहीं दिया है। उन्होंने राशन डीलर पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह के करीब 500 राशन कार्ड हैं। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ममता, सुरेशो, मोना, चंदा, मुन्नी, कस्तूरी, कलाशो, अमरकली, राजकली, कमलेश, सुमन, अंगूरी, प्रेमो, प्रकाशो, अंकुल सैनी, मन्नान, अश्वनी कुमार, संजू सैनी, अजय, रामकुमार, आत्माराम, राजपाल, बाबूराम, नाथीराम, रेनू, पारूल, गुलजेब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed