{"_id":"5a4a7cdf4f1c1b0f788b6153","slug":"61514831071-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में मिरगपुर की बेटियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपन वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में मिरगपुर की बेटियों ने जीते पदक
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपन वेट लिफ्टिंग में मिरगपुर की बेटियों ने जीते पदक
देवबंद (सहारनपुर)। मोदीनगर में आयोजित ओपन वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में देवबंद के गांव मिरगपुर की बेटियों ने पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। बेटियों की उपलब्धि पर गांव में जश्न का माहौल है। 29 और 31 दिसंबर को वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता के 44 किलो भारवर्ग में शिवानी पंवार ने स्वर्ण पदक, 48 किलो भारवर्ग में शालू ने सिल्वर और 58 किलो भारवर्ग में रीता ने कांस्य पदक जीता है। जबकि बालकों के 50 किलो भारवर्ग में सचिन ने कांस्य, पदक जीता है। कोच मोनू चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। सोमवार को पदक जीतकर गांव पहुंचे खिलाड़ियों को महंत बुद्ध दास महाराज ने आशीर्वाद दिया। इस मौके पर राजेंद्र पालीवाल, अनिल पंवार, आशीष पंवार, अनुज कुमार, मोहित, मोनू, दिनेश, उदय सिंह, प्रेम कुमार, मांगेराम, महेंद्र गुरुजी, मलखान सिंह, रविंद्र पवंार, अभय चौधरी आदि रहे।