{"_id":"5a4934924f1c1b96698bc1f2","slug":"61514747026-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक क्षेत्र में मांगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक क्षेत्र में मांगी सुविधाएं
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र में मांगी सुविधाएं
- आईआईए की बैठक में मेयर के सामने रखीं समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। आईआईए की बैठक में मेयर संजीव वालिया को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि नगर निगम उद्योगों से बहुत अधिक टैक्स वसूल रहा है जबकि औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में अधिक सुविधाएं मांगी जिससे उद्योगों के लिए बेहतर माहौल मिले।
दिल्ली रोड स्थित सभागार में हुई बैठक में चेप्टर चेयरमैन कृष्ण राजीव सिंघल ने कहा कि नगर निगम द्वारा उद्योगों से बहुत ज्यादा टैक्स वसूला जा रहा हैै। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, पानी, पथ प्रकाश एवं सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की मांग की। महासचिव प्रमोद सड़ाना ने कहा कि जिन निर्यातक सदस्यों का आईटीसी रिफंड वाणिज्य कर विभाग में रुका हुआ है, वह कार्यालय में अपना वितरण जमा करा दें।
महापौर संजीव वालिया ने कहा कि नगर निगम टैक्स विसंगतियों को दूर करेगा। औद्योगिक क्षेत्रों एवं शहर की मुख्य सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, पथ प्रकाश की व्यवस्था करने, साफ-सफाई एवं नगर के अतिक्रमण को हटाने के लिए उचित कदम उठाये जाएंगे। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि जो उद्योगों से संबंधित समस्याएं उठायी गई हैं। उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिकता से लिया जा रहा है। रामजी सुनेजा, प्रवीण सड़ाना, प्रमोद मिगलानी, अनूप खन्ना, अशोक गांधी, सुशील सड़ाना, आरके धवन, रविंद्र मिगलानी, प्रियेश गर्ग, दर्शनलाल गुप्ता आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
इस दौरान सतीश अरोडा, संदीप गुप्ता, संजय बजाज, सरदार हरजीत सिंह, सचिन मैत्रेय, राजेश सपरा, राजेश गुप्ता, सुभाष मिगलानी, प्रतीक मिगलानी, पीयूष बंसल, मनजीत अरोडा, गुलशन नागपाल, राजीव जैन, एमपी दीक्षित, राहुल सडाना, दिनेश सिंघल, गौरव चोपडा, अंशुल अग्रवाल, परविन्दर सिंह, सुनील कपूर, एसएच चड्ढ़ा, अतुल मित्तल, पंकज गोयल, वीरभान भटेजा, राजीव सचदेवा, राकेश गांधी, दीपक गांधी, अनिल अग्रवाल, दीपक बंसल, राजकमल अग्रवाल, सुरेंद्र मोहन कालरा, पंकज गोयल, मुकेश शर्मा, अब्बू बकर सिद्दीकी, विनोद सेठ, प्रमोद सेठ, योगेश कुमार, संजय कुमार, रजनीश भारती, मदन लाल अरोडा, सुनील सूरी, प्रेम मिगलानी आदि रहे।