फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नफरत फैलाकर देश की सांझी विरासत को समाप्त करना चाहती है भाजपा

नफरत फैलाकर देश की सांझी विरासत को समाप्त करना चाहती है भाजपा

Sat, 30 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
नफरत फैलाकर देश की सांझी विरासत को समाप्त करना चाहती है भाजपा
देवबंद (सहारनपुर)। कांग्रेस पार्टी के 133वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर नफरत फैलाकर देश की सांझी विरासत को समाप्त करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ला टाकान स्थित कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। तदोपरांत कार्यक्रम में नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने कहा कि वर्ष1885 में देश की आजादी के लिए कांग्रेस पार्टी की स्थापना की गई थी। तब से आज तक कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूत कर देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। जिला उपाध्यक्ष वरयाम खान, ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी व शहजाद उस्मानी ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि यदि 2019 के लोकसभा चुनाव को ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से कराए जाए तो चुनाव के नतीजे कुछ और ही होंगे। सत्य संयम भूर्यान सैनी व शीला चक्रवर्ती ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों का घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। कार्यकर्ता मिशन 2019 की तैयारी में जुट जाएं। सुजाता सिंह, वरुण शर्मा व संजीव कौशल ने भी विचार रखे। इस मौके पर शमशाद जंग, राहत खलील, लईक अंसारी, अशरफ भारती, मौ. इस्लाम, रेहान कुरैशी, अफजाल कुरैशी, राशिद खान, बिजेंद्र शर्मा, डा. विश्वनाथ ेगौतम, गुलफाम मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed