{"_id":"5a1db5fe4f1c1b68678bea90","slug":"61511896574-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गालिब सांगाठेडा ने विशाल कम्हेड़ा को पटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गालिब सांगाठेडा ने विशाल कम्हेड़ा को पटका
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गालिब सांगाठेडा ने विशाल कम्हेड़ा को पटका
गंगोह। गांव सांगाठेडा में परंपरागत अंतर राज्यीय कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दंगल में सहारनपुर, शामली, पानीपत, दिल्ली और उत्तराखंड के पहलवानों ने भाग लिया।
दंगल का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेश रोहिला ने किया। आयोजकों ने पहलवानों का परिचय कराया। उन्होंने कहा कि कुश्ती भारत का प्राचीन खेल है। इससे शरीर और मस्तिष्क दोनों का ही विकास होता है। उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमारे पहलवान कम संसाधनों के बावजूद देश-विदेश में अपना और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। इसके उपरांत गालिब सांगाठेडा और विशाल कम्हेड़ा के बीच हुई कुश्ती में गालिब ने विशाल को धूल चटाई। शमशाद एवं सहजाद सिजुड़ के बीच हुई कुश्ती में शमशाद ने जीत हासिल की। बाबर गंगोह-सागर बिलासपुर और रोबिन सांगाठेड़ा-नावेद सहारनपुर के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। मुरसलीन, रोबिन, नसीम, सादिक, मेघराज सिंह, ओमपाल सिंह, शिवचरण, रविंद्र, धूम सिंह, आदि रहे। दंगल देखने के लिए आसपास से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।