फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ड्रोन कैमरों से होगी चुनाव की निगरानी

ड्रोन कैमरों से होगी चुनाव की निगरानी

Wed, 29 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
ड्रोन कैमरों से होगी चुनाव की निगरानी
ड्रोन कैमरों से होगी चुनाव की निगरानी
विज्ञापन


सहारनपुर। नगर निकायों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर ड्रोन कैमरे से सुुरक्षा तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया गया। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्रोन चलवाकर अभ्यास का निरीक्षण किया।
निकाय चुनावों में पुलिस, पीएसी एवं सीआरपीएफ के साथ ड्रोन कैमरों से भी मतदान केंद्रों की निगरानी की जाएगी। ड्रोन से मतदान केंद्रों एवं उसके आसपास होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। जिससे कोई भी असामाजिक तत्व किसी प्रकार की गड़बड़ी न फैला सके। इसको लेकर पुलिस एवं प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर लीं हैं।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को जिलाधिकारी पीके पांडेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने ड्रोन कैमरों से निगरानी का पूर्वाभ्यास कराया। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके कोर्ट रोड पर ड्रोन को ऊंचाई तक उड़ाया गया और आसपास घुमाते हुए ड्रोन कैमरों के माध्यम से स्क्रीन पर आसपास की गतिविधियों की जानकारी ली। सड़क पर ड्रोन कैमरा उड़ता देख रोड पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोग वाहन रोक कर ड्रोन कैमरे को देखते रहे। बताया जा रहा है कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर ड्रोन कैमरों को लगाया जा रहा है। इसके लिए जिले एवं आसपास के जिलों से लगभग सात ड्रोन कैमरों की व्यवस्था की गई है। सहारनपुर नगर निगम के अलावा देवबंद, नकुड़, गंगोह समेत अन्य नगर निकायों में भी ड्रोन कैमरे के साथ टीमें तैनात की गईं हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि संवेदनशील बूथों पर निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की टीमें लगाई गईं हैं। ड्रोन का इस्तेमाल कर निगरानी की जाएगी। इससे कोई खुराफाती किसी प्रकार की हरकत न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed