{"_id":"5a1c68584f1c1bca678be292","slug":"61511811160-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन मामला: आज भी होगी एनजीटी में सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन मामला: आज भी होगी एनजीटी में सुनवाई
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन मामले में आज फिर होगी एनजीटी में सुनवाई
सहारनपुर। एनजीटी में जोरदार पैरवी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को दिए गए आश्वासन के बाद खनन को लेकर जगी जनपदवासियों की उम्मीद थोड़ी लंबी हो गई है। खनन खुलने को लेकर एनजीटी में चल रही सुनवाई अब मंगलवार को भी होगी। फरवरी 2016 से खनन और उसके परिवहन पर लगी रोक से परेशान जनपद वासियों की नजर अब एनजीटी के फैसले पर लगी है।
खनन पर रोक लगी होने से जिले के खनन, निर्माण सामग्री व्यापारियों से लेकर राज मिस्त्री, मजदूर तक परेशान हैं। इसके अलावा जनपद में विकास कार्य भी लगभग ठप पडे़ हैं। सोमवार को एनजीटी में इस मामले की सुनवाई हुई। करीब आधा घंटे तक चली सुनवाई के बाद मंगलवार को भी सुनवाई करने का निर्णय लिया गया। मामले की पैरवी कर रहे खान अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि एनजीटी में पर्यावरण मंत्रालय और राज्य सरकार के अधिवक्ताओं ने अपना-अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को खनन खोलने या नहीं खोलने को लेकर निर्णय होने की उम्मीद है। एनजीटी में सुनवाई को लेकर स्टोन क्रेशर स्वामियों से लेकर इस कारोबार से जुडे़ व्यापारियों की निगाहें लगी हुई हैं। खान अधिकारी नई दिल्ली में ही डटे हुए हैं।