{"_id":"5a1c68494f1c1b0d698be934","slug":"61511811145-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसीन डीलर्स के यहां पाई गई घटतौली, जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरोसीन डीलर्स के यहां पाई गई घटतौली, जुर्माना
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मिट्टी के तेल के थोक विक्रेताओं के यहां बांट माप विज्ञान विभाग ने अचानक पहुंचकर तेल मापने वाले यंत्रों की जांच की। जिनमें कुछ के यहां घटतौली पाई गई तो कुछ ने अपनी फ्यूल मशीन को समय से सत्यापित नहीं कराया। जिसके चलते विभाग ने पांच लोगों पर जुर्माना लगा दिया है।
डीएम के आदेश पर बांट माप निरीक्षक प्रशांत त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने आधा दर्जन मिट्टी के तेल के थोक विक्रेताओं के यहां जांच की। मैसर्स सन्नी ऑयल्स नकुड़ के यहां की गई मिट्टी के तेल की माप में मिट्टी के तेल की डिस्पेंसिंग मशीन में प्रति पांच लीटर में 50 मिली लीटर की घटतौली पाई गई। उन पर 30000 रुपये का जुर्माना लगा दिया गया है।
गंगोह में मिट्टी के तेल के थोक विक्रेता मैसर्स ओम प्रकाश कृष्ण कुमार के यहां प्रति 10 लीटर में 150 मिली लीटर की घटतौली पाई गई। जिसके चलते विक्रेता पर 40000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। महावीर ऑयल कंपनी में लीटर बिना मोहर लगा हुआ पाया गया।
विज्ञापन
बांट माप अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित जनरल ट्रेडर्स के यहां जांच में फ्यूल मशीन का सत्यापन समय पर नहीं कराया गया। उन पर 10000 रुपये शमन शुल्क लगाया गया है। कामधेनु कांप्लेक्स में केरोसीन डीलर शादी राम बाल मुकुंद के यहां की गई जांच में फ्यूल मशीन समय से सत्यापित नहीं पाई गई। उन पर भी 10000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
राजेश कुमार ने बताया कि जिले भर में टीमें अलग-अलग वस्तुओं के बांट और माप को लेकर चेकिंग कर रही है। जिससे घटतौली को रोका जा सके।
-----------