फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   केरल जाएंगे एबीवीपी कार्यकर्ता

केरल जाएंगे एबीवीपी कार्यकर्ता

Tue, 31 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
केरल जाएंगे एबीवीपी कार्यकर्ता
हिंसा की घटनाओं पर विरोध जताने केरल जाएंगे एबीवीपी कार्यकर्ता
विज्ञापन

सहारनपुर। केरल में बढ़ रही हिंसक घटनाओं के लिए एबीवीपी ने मार्क्सवादी सत्ताधारियों को जिम्मेदार ठहराया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पत्रकार वार्ता कर घटना की निंदा की। इसके साथ ही 11 नवंबर को केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम में होने वाले एबीवीपी के धरने और प्रदर्शन की जानकारी दी। बताया कि प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए जनपद के एबीवीपी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। इससे पहले 31 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा।

नवाबगंज चौक स्थित एक आश्रम में हुई पत्रकार वार्ता में एबीवीपी नेता राजेंद्र कुमार ने बताया कि केरल में जो भी हो रहा है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उसका विरोध करती है। हिंसा के खिलाफ युवाओं को एकजुट करने के लिए एबीवीपी पोसटर, दीवार लेखन, भाषण और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर जागरूकता अभियान चलाएगी। बताया कि ईश्वर का घर कहा जाने वाला प्राकृतिक संपदा से संपन्न केरल लाल आतंक की चपेट में है। प्रदेश में लगातार स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। केरल वामपंथी हिंसा के लिए बदनाम है। लेकिन पिछले कुछ समय में हिंसक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। यह तेजी तब से आई है, जब से केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट यानी माकपा की सरकार आई है। उन्होंने 31 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन और 11 नवंबर को त्रिवेंद्रम में होने वाले आंदोलन में शामिल होने की अपील कार्यकर्ताओं से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed