फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   2281 किसानों को कर्ज माफी प्रमाणपत्र वितरित

2281 किसानों को कर्ज माफी प्रमाणपत्र वितरित

Sat, 23 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
2281 किसानों को कर्ज माफी प्रमाणपत्र वितरित
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने शुक्रवार को देवबंद तहसील के 2281 किसानों को कर्ज माफी प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। सरकार ने किसानों के लिए भी अनेक योजनाएं चला रखी हैं जिनका उन्हें लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर रोड स्थित नवीन मंडी स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि बसपा शासन में जिन चीनी मिलों को कौड़ियों के भाव बेचा था उनकी खरीद फरोख्त पर योगी आदित्यनाथ की सरकार ने रोक लगा दी है। अब सरकार उन चीनी मिलों को चलाने की योजना बना रही है। किसानों के हित में सरकार नए-नए फैसले ले रही है। इनमें कर्ज माफी भी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। जिसका प्रदेश के लाखों किसानों को लाभ पहुंचेगा। विधायक ब्रिजेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य को साकार करने में लगी है। किसान ही नहीं गरीब व्यक्तियों को भी योजनाओं का सीधे लाभ पहुंचाया जा रहा है। जब से प्रदेश में योगी सरकार सत्ता में आई है जहां अपराध घटा है, वहीं भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगा है। पूर्व की सरकारों में सरकारी योजनाओं से मिलने वाले धन को अधिकारी डकार जाते थे, लेकिन अब पात्र व्यक्ति के खाते में सीधे पैसा भेजकर सरकार ने भ्रष्टाचार पर प्रहार किया है। कार्यक्रम में रामपुर विधायक देवेंद्र निम, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, जसवंत सैनी, राजकुमार त्यागी आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर एसडीएम रामविलास यादव, तहसीलदार परमानंद झा, भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा, दीपकराज सिंघल, श्यामवीर त्यागी, पंकज त्यागी, सनोज चौधरी, नीरज त्यागी, अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फसलों का लाभकारी मूल्य मिले तो कर्ज लेने से बचेंगे किसान : श्यामबीर
देवबंद। कर्ज माफी प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी कर्जमाफी योजना का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कर्जमाफी के दायरे में सभी किसानों को लाया जाना चाहिए। सरकार यदि किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाए तो उन्हें कर्ज लेने की नौबत ही न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed