{"_id":"59b43ca44f1c1bee7f8b56df","slug":"61504984228-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मात्र भाषा नहीं, अपितु मातृ भाषा है हिन्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मात्र भाषा नहीं, अपितु मातृ भाषा है हिन्दी
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मात्र भाषा नहीं, अपितु मातृ भाषा है हिन्दी
सहारनपुर। हिंदी दिवस के उपलक्ष में प्रज्ञानस्थली स्कूल में विद्यार्थियों के बीच अनेक प्रतियोगिताएं कराई गईं। शुभारंभ प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कक्षा नौ और दस के विद्यार्थियों के बीच संवाद प्रतियोगिता, कक्षा सात और आठ के विद्यार्थियों के बीच हिंदी वर्ण बनाओ प्रतियोगिता, कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों के बीच हिंदी निबंध प्रतियोगिता तथा कक्षा एक से तीन के विद्यार्थियों के बीच हिंदी स्वर एवं व्यंजन प्रतियोगिता कराई गई। राघवेंद्र स्वामी ने कहा कि बेशक समय की जरूरत के हिसाब से हम सबको अंग्रेजी आनी चाहिए, मगर हिंदी हमारी मातृ भाषा है, जिसका ज्ञान हुए बिना हम पूर्ण भारतीय नहीं कहलाए जा सकते हैं। इस दौरान राहुल कालड़ा, कश्मीरी लाल डंग, सुनील मखीजा, धीरज सतीजा, गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।