फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अवैध निर्माणों पर कार्रवाई का खाका तैयार

अवैध निर्माणों पर कार्रवाई का खाका तैयार

Sun, 20 Aug 2017 01:27 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माणों पर कार्रवाई का खाका तैयार
अवैध निर्माणों पर कार्रवाई का खाका तैयार
विज्ञापन


सहारनपुर। शहर में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों और अवैध निर्माण के विरुद्घ कार्रवाई के लिए विकास प्राधिकरण ने प्लान तैयार किया है। शनिवार को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने अवैध कॉलोनियों के सर्वेे, अर्बन सीलिंग की भूमि के चिन्हांकन तथा अवैध निर्माण समेत तमाम नियम विरुद्घ कार्यों पर शिकंजा कसने के लिए अभियंताओं की जिम्मेदारी तय की। कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित अभियंता के विरुद्घ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
सभी प्रकार के प्रस्तावित मानचित्रों के निस्तारण की जिम्मेदारी सहायक अभियंता अनिल कुमार माथुर, अवर अभियंता सीएम अग्रवाल और अवर अभियंता हुसैन अहमद को जोन वाइज दी गई है। ये अभियंता अपनी आख्या के बाद पत्रावली अधीक्षण अभियंता, वित्त एवं लेखाधिकारी और सचिव के माध्यम से उपाध्यक्ष को भेजेंगे। प्राधिकरण में तैनात कानूनगो और लेखपाल को सहायक अभियंता सुनील कुमार से संबद्ध करते हुए नियोजन संबंधी कार्य सहायक अभियंता सुनील कुमार, अवर अभियंता एमएस राठी, अवर अभियंता रोहित कुमार को आवंटित किया गया है। ये अभियंता स्थल पर अर्बन सीलिंग की भूमि पर प्रस्तावित योजना के लिए प्रस्ताव एवं योजनाओं के लिए भूमि चयन संबंधी आख्या अधीक्षण अभियंता एवं सचिव के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों का सर्वे तथा अर्बन सीलिंग की भूमि का चिन्हांकन व सुरक्षा का कार्य अवर अभियंता पवन कुमार शर्मा तथा अवर अभियंता सुधीर गुप्ता को संलग्न अवैध कॉलोनियों की सूची और अर्बन सीलिंग की ग्रामवार, खसरावार सूची के अनुसार आवंटित किया गया है। दोनों अवर अभियंताओं को आख्या प्रतिदिन प्रस्तुत करने को कहा गया है। प्राधिकरण क्षेत्र के तहत होने वाले निर्माण एवं विकास कार्य सहायक अभियंता शमशु दुआ, अवर अभियंता राकेश कौशिक और अवर अभियंता शमीम अख्तर को आवंटित किया गया है। प्राधिकरण क्षेत्र में होने वाले अनाधिकृत निर्माण और अतिक्रमण संबंधी कार्यों की निगरानी अवर अभियंता विजयपाल सिंह, अवर अभियंता हरिओम गुप्ता और शील कुमार जैन को आवंटित किया गया है। विजयपाल सिंह को जोन एक से चार, हरिओम गुप्ता को जोन पांच से आठ और शील कुमार जैन को जोन नौ से 12 तक की जिम्मेदारी दी गई है। प्राधिकरण के ठेकेदारों, आर्किटेक्टों के पंजीकरण और संपत्ति निबंधन का कार्य सहायक अभियंता अनिल माथुर को आवंटित किया गया है। प्राधिकरण के वाहनों और कार्यालय के रखरखाव एवं मेंटीनेंस की जिम्मेदारी अवर अभियंता सीएम अग्रवाल को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed