{"_id":"598f592f4f1c1b362a8b4c7f","slug":"61502566703-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर विधायक ने मांगा स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर विधायक ने मांगा स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर विधायक संजय गर्ग ने गोरखपुर मेडिकल कालेज में हुई मौतों पर दुख जताते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा और दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।
नगर सीट से सपा विधायक संजय गर्ग ने कहा कि गोरखपुर मेडिकल कालेज में हुई मौतों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। दूसरों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना ने साबित कर दिया कि भाजपा सरकार का प्रशासन और व्यवस्था पर नियंत्रण नहीं है। प्रेस को जारी एक बयान में नगर विधायक ने मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा और घटना के जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।