फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   देवबंद में खाकी नाक कटवाने पर उतारु

देवबंद में खाकी नाक कटवाने पर उतारु

Tue, 08 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में खाकी नाक कटवाने पर उतारु
देवबंद(सहारनपुर)। मंगलौर रोड पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार को शातिर अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की, इससे पहले पुलिस उसे पकड़ पाती वह पुलिस पर फायरिंग करता हुआ फरार हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को मंगलौर रोड पुलिस चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह को सूचना मिली कि अंबहेटा शेखा गांव का शातिर अपराधी अफजाल उर्फ लारा उर्फ दौरा बाइक पर कहीं जाने के लिए निकाला है। जिसके पास अवैध हथियार है। सूत्रों के अनुसार चौकी प्रभारी ने अफजाल को पकड़ने के लिए बैरिकेडिंग कर बाइकों की चेकिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान अफजाल बाइक से वहां पहुंचा जो पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने उसकी घबराहट को भांप लिया, जैसे ही पुलिस उसकी तरफ बढ़ी तो अफजाल ने तुरंत पुलिस पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। उसके बाद अफजाल बाइक को तेजी के साथ घुमाकर वहां से फरार हो गया। इस मामले में एसआई इंद्रजीत सिंह ने अफजाल के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वहीं, रविवार को मायापुर गांव निवासी सुशील कुमार शौच के बहाने पुलिस हिरासत से छूटकर बाजार के रास्ते फरार हो गया। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने बाजार में शोर मचाते हुए दौड़ लगा दी। पुलिस ने कोतवाली से काफी दूरी पर स्थित मित्रसेन चौक से उसे दबोच लिया। जिसके बाद उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed