फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   600 km of gas pipeline laid, connections made in 8500 houses

600 किमी गैस पाइपलाइन बिछी, 8500 घरों में हुए कनेक्शन

Sat, 26 Jun 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
600 km of gas pipeline laid, connections made in 8500 houses
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में 600 किलोमीटर लंबाई की रसोई गैस पाइप लाइन बिछाई गई है। इससे शहर के 8500 लोगों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं, जिनमें से 100 कनेक्शन में आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में जन सुविधाओं को बेहतर और आसान बनाने के लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत कई कार्य चल रहे हैं। इसी क्रम में शहर में रसोई गैस के लिए पाइपलाइन बिछाई गई है। इसके बाद कनेक्शन धारकों को गैस सिलिंडर के लिए भटकना नहीं होगा। पाइपलाइन से गैस सीधे उनकी रसोई के चूल्हे में आएगी। शहर के पेपर मिल रोड, आवास विकास, पंत विहार, भगवती कॉलोनी बेहट रोड, नुमाइश कैंप आदि कॉलोनियों में करीब साढे़ आठ हजार घरों में रसोई गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इनमें करीब सौ घरों में गैस की आपूर्ति चालू कर दी गई है। प्रत्येक महीने के प्रथम सोमवार को नगर निगम में एक बैठक कर पाइप लाइन बिछाने और कनेक्शन व आपूर्ति के संबंध में प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

सहारनपुर की सफलता को सीएम ने किया ट्वीट
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर का चयन कोविड इनोवेशन अवार्ड के लिए होने को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर साझा किया है। इसे लेकर स्मार्ट सिटी सहारनपुर से जुड़े अधिकारियों में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश के आगरा, वाराणसी और सहारनपुर शहर को स्मार्ट सिटी कांटेस्ट-2020 की विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किए जाने की बात साझा की है। उन्होंने लिखा है कि ‘यह पुरस्कार ‘ईज ऑफ लिविंग’ के प्रति प्रदेश सरकार की संकल्पबद्धता को प्रकट करता है। इस योजना से जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन’।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed