फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   6 lakhs were robbed in the name of selling land

Saharanpur News: जमीन बेचने के नाम पर छह लाख हड़पे

Mon, 15 Sep 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
6 lakhs were robbed in the name of selling land
छुटमलपुर। प्लाॅट बेचने के नाम पर तीन लोगों ने छह लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ फतेहपुर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव सरदाहेड़ी निवासी अलीनवाज थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसे गांव के ही इमरान ने एक प्लाॅट दिलवाया था। यह प्लाट उसने मोमीन, गुलशेर व जमशेद निवासी सरदाहेड़ी से खरीदा था। पांच लाख रुपये नकद दिए थे जबकि एक लाख रुपये का चैक एसबीआई छुटमलपुर शाखा का दिया था। इसी साल 28 मई को वह बैनामा कराने गया। वहां बैनामा के नाम पर धोखाधड़ी करके नोटरी करा दी। बैनामे के नाम पर 33000 हजार रुपये भी ले लिए। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उक्त लोग उसके प्लाॅट को बेचने की फिराक में हैं। जब उसने अपने कागज वकील को दिखाए तो उसने बताया कि यह केवल नोटरी है। ठगी का पता चलने के बाद उसने आरोपियों से संपर्क किया और जमीन का बैनामा करने की मांग की। आरोप है कि इस पर उन्होंने धमकी देते हुए उसे भगा दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article