फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   6 corona positive

सहारनपुर में छह और प्रवासी करोना पॉजिटिव मिले

Thu, 28 May 2020 08:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
6 corona positive
छह और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर में छह और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से पांच लोग चेन्नई से आए थे जबकि एक हैदराबाद से। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी छह मरीजों को क्वारंटीन सेंटरों से निकालकर कोविड 19 सेंटर भेजा गया है।
बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में छह प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। छह प्रवासियों में से पांच कामगार चेन्नई से जबकि एक हैदराबाद से आया था। चिकित्सा विभाग ने सभी को अलग-अलग क्वारंटीन सेंटरों में रखा हुआ था। रिपोर्ट आने के बाद इनको क्वारंटीन सेंटरों से कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार पॉजिटिव आए प्रवासी देहात कोतवाली और फतेहपुर थाना क्षेत्र के हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही चिकित्सा विभाग ने इनके संपर्क में आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। सैंपल लेकर जांच को भेजा जा रहा है। छह नए पॉजिटिव आने के बाद जनपद में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 226 हो गई है, हालांकि इनमें से 202 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 24 मरीज अभी उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

प्रवासियों को लेकर टेंशन में प्रशासन
प्रवासियों के लगातार पॉजिटिव आने से प्रशासन और चिकित्सा विभाग टेंशन में हैं। इससे पहले जमातियों ने प्रशासन की चिंता बढ़ाई थी। जमातियों के ठीक होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब जिस तरह से प्रवासी लगातार पॉजिटिव आ रहे हैं, उससे प्रशासन टेंशन में है। सहारनपुर में हजारों की संख्या में प्रवासी आए हैं जिनको अलग-अलग जगह पर क्वारंटीन किया गया है। 985 लोगों की रिपोर्ट बृहस्पतिवार तक पेंडिंग है। उनमें अनेक प्रवासी और ज्यादातर परिवारों के संपर्क में आए हैं। सहारनपुर प्रशासन के लिए राहत की बात केवल यह है कि यहां पर अभी तक कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed