{"_id":"621fbaf26b03a74bc57491aa","slug":"6-43-683-people-are-yet-to-receive-the-second-dose-of-kovid-in-the-district-saharanpur-news-mrt578897146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 6,43,683 लोगों को कोविड की दूसरी खुराक लगनी शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 6,43,683 लोगों को कोविड की दूसरी खुराक लगनी शेष
विज्ञापन
-जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के 25,31,280 लोगों के सापेक्ष 18,87,597 लोगों ने ही ली है पहली खुराक
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोविड टीकाकरण के मामले में पहली खुराक के लिए लोगों ने जितनी जागरूकता दिखाई थी, दूसरी खुराक के लिए उतनी ही लापरवाही चल रही है। लापरवाही की एक वजह कोरोना का खतरा खत्म हो जाना भी है। जानकर हैरानी होगी कि पहली खुराक के मामले में 100 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण हुआ है, जबकि दूसरी खुराक के लिए यह प्रतिशत करीब 76 ही है। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में 6,43,683 लोग ऐसे हैं, जिनको अभी दूसरी खुराक लगनी शेष है।
जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के 25,31,280 लोगों को कोविड वैक्सीन दी जानी थी, जिनके सापेक्ष 25,50,511 लोग पहली खुराक ले चुके हैं। यानी पहला टीका लगवाने वालों का प्रतिशत 100 से अधिक है, जबकि 25,31,280 के सापेक्ष अभी तक 18,87,597 ही लोग दूसरी खुराक ले सके हैं। दूसरी खुराक नहीं लेने वालों में करीब 30 फीसदी लोग ऐेसे हैं, जिनका दूसरी खुराक का नंबर आना बाकी है, जबकि शेष ऐेसे हैं, जिन्होंने दूसरी खुराक नहीं ली है। विभाग ऐसे लोगों से संपर्क कर टीका लगवाने की अपील कर रहा है। उधर, 15 से 17 आयु वर्ग के किशोरों की बात करें तो जनपद में इनकी संख्या 2,43,117 है। इनके सापेक्ष 1,83,612 किशोर अभी तक पहली खुराक ले चुके हैं। दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या 72,403 है।
------
तीन संक्रमित मिले, 22 एक्टिव मरीज
जनपद में बुधवार को तीन और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके साथ ही कोरोना की तीसरी लहर में जिले में मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,160 पर पहुंच गई है। वहीं बुधवार को दो मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। वर्तमान में जनपद में कोरोना के 22 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
------
कोविड टीकाकरण में पहली खुराक की बात करें तो हम शत प्रतिशत से अधिक लोगों को टीका लगा चुके हैं। करीब 76 फीसदी लोगों ने अभी तक दूसरी खुराक ली है। इनमें कुछ ऐसे हैं, जिनका दूसरी खुराक लेने की तिथि नहीं आई है, जबकि कुछ ऐसे भी हैं, जो दूसरी खुराक लेने नहीं पहुंचे हैं।
डॉ. सुनील कुमार वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।