फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   5997 students took the examination under the National Achievement Survey

नेशनल अचीवमेंट सर्वे के तहत 5997 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Fri, 12 Nov 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
5997 students took the examination under the National Achievement Survey
जया पब्लिक इंटर कॉलेज में परीक्षा देते छात्र छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शिक्षा की दशा और दिशा तथा गुणवत्ता के फीडबैक जानने के लिए भारत सरकार सरकारी और सभी बोर्ड के गैर सरकारी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों तथा मदरसों का सर्वे करा रही है। इसी के तहत शुक्रवार को जनपद के 216 विद्यालयों और मदरसों में अलग-अलग कक्षाओं की परीक्षा कराई गई, जिसमें कुल 5997 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सर्वे के लिए जनपद के 216 विद्यालयों और मदरसों का चयन किया गया था, जिनमें कक्षा तीन, कक्षा पांच, कक्षा आठ और कक्षा दस के विद्यार्थियों के बीच परीक्षा कराई गई। सर्वे के लिए डायट प्राचार्य राज सिंह यादव को नोडल अधिकारी नामित किया गया था। उनके निर्देशन में पूरा सर्वे का कार्य चला, जिसके तहत यह परीक्षा कराई गई। इसके लिए संबंधित विद्यालय और मदरसे प्रात: 7:30 बजे खोले गए। सभी प्रधानाचार्य, शिक्षक और स्टाफ की शत प्रतिशत उपस्थिति रखने को कहा गया था। जिन कक्षाओं की परीक्षा हुई उनके भी शत प्रतिशत विद्यार्थियों को बुलाया गया। कुल 5997 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा में कक्षावार उपस्थिति
कक्षा----------उपस्थित विद्यार्थी
कक्षा-3-------825
कक्षा-5-------865
कक्षा-8-------1828
कक्षा-10-----2479
भारत सरकार विद्यालयों और मदरसों की शिक्षा व्यवस्था का फीडबैक ले रही है, जिसके लिए सर्वे कराया गया है, जिसके तहत कक्षा तीन, पांच, आठ और दस के विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई है। जनप में 5997 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजसिंह यादव, नोडल अधिकारी/डायट प्राचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed