{"_id":"64481bb560d2d00bcb0b2746","slug":"57-thousand-smart-families-marked-in-metropolis-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-1466-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: महानगर में 57 हजार स्मार्ट परिवार चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: महानगर में 57 हजार स्मार्ट परिवार चिह्नित
Tue, 25 Apr 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम, आईटीसी मिशन सुनहरा कल व उमंग एनजीओ ने महानगर में करीब 57 हजार स्मार्ट घर चिह्नित किए हैं।
यह ऐसे परिवार हैं जो निगम कर्मचारियों को गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग करके दे रहे हैं। इन घरों के बाहर ‘स्मार्ट परिवार’ के स्टीकर लगाए जा रहे हैं। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने लोगों से कहा है कि वह भी गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग कर निगम कर्मचारियों को दें और स्मार्ट परिवार की श्रेणी में शामिल हों। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सहारनपुर को नंबर वन लाने के लिए भी लोगों से निगम के अभियान में सहयोग देने की अपील की। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि महानगर में अभी तक 57 हजार परिवार चिह्नित कर लिए गए हैं।