फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   57 corona positive including six-year-old child

सामूहिक विवाह योजना में 23 जोड़े दांपत्य जीवन में बंधे

Sat, 05 Dec 2020 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
57 corona positive including six-year-old child
सरसावा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हिंदू रीति रिवाज से जोड़ों के विवाह संपन् - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/नागल/चिलकाना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मुजफ्फराबाद, नागल, चिलकाना में 23 जोड़ों के विवाह करा कर उन्हें दांपत्य जीवन में बांधा गया।
विज्ञापन

शनिवार को विकास खंड मुजफ्फराबाद में आठ जोड़ों की शादी संपन्न कराई गई। इस दौरान अर्जुन सिंह पुंडीर और सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण चमन सिंह राणा ने जोड़ो को शगुन के रूप में उपहार देकर आशीर्वाद दिया। सहायक विकास अधिकारी ने बताया कि समारोह में तीन हिंदू व पांच मुस्लिम जोड़ो का विवाह कराया गया। इस अवसर पर प्रभारी बीडीओ मनीष दत्त, ग्राम रंडौल प्रधान राजेश कुमार, मुजफ्फराबाद प्रधान मौलवी शमीम व ग्राम नगला प्रधान धीरज राणा ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान प्रवीन कुमार शर्मा, जमशेद अली, अनिल गोयल, नीलेश कुमार, जयविंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नागल ब्लाक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आठ जोड़ों के विवाह संपन्न कराए गए। पंडित सूर्यकांत शास्त्री ने सात जोड़ों के हिंदू रीति रिवाज से एवं मौलाना खलील अहमद ने एक जोड़े की मुस्लिम रीति रिवाज से शादी संपन्न कराई। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बिजेंद्र चौधरी, बीडीओ श्रुति शर्मा ने सभी जोड़ों को 35-35 हजार रुपये के चेक तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ विकास पाल ने सभी जोड़ों को विभाग की ओर से किट प्रदान की। अतुल कुमार वालिया, ठाकुर दास, एडीओ पंचायत अजीत सिंह, सहेंद्र सिंह, पपिन चौधरी, सीपी सिंह, सुशील कुमार, संजय वालिया, नैन सिंह सैनी, लोकेंद्र राणा, तेजपाल, नेत्रपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलकाना नगर पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सात जोड़ों के सामूहिक विवाह कराए गए। विवाह बंधन के सूत्र में बांधने वाले वर वधु को चेक द्वारा धनराशि, मोबाइल, आभूषण, बर्तन कपड़े और अन्य सामान दिया गया। बारातियों का स्वागत चेयरमैन अकबर कुरैशी तथा अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार राणा ने किया। तत्पश्चात पांच कन्याओं ने अपने जीवन साथी के साथ सात फेरे लिए तथा दो के निकाह कराए गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान, हुकम सिंह सैनी, सीताराम सैनी, निशांत जैन, जयपाल सैनी, नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक रिफाकत हुसैन, विवाह कार्यक्रम के संयोजक नफीस अहमद, अशोक कुमार प्रताप सैनी, अभिषेक जैन, संजय रोहिला, इश्तियाक अहमद, आसिफ, अमित रहे।

साढ़ौली कदीम में नौ जोड़े विवाह बंधन में बंधे
साढ़ौली कदीम में नौ जोड़े धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार विवाह बंधन में बंधे। बीडीओ रविप्रकाश सिंह ने बताया कि तीन मुस्लिम जोड़ों को कारी मो. असलम ने निकाह पढ़ाया व छह हिंदू जोड़ों को आचार्य पंडित केके शर्मा ने फेरे करा विवाह बंधन की डोर में बाधा। इसमें एडीओ प्रदीप पुंडीर, मोहकम सिंह, राजीव सैनी, अमित राठी, नरेंद्र राणा, कमल सिंह, प्रदीप काम्बोज, विकास कुमार, विजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed