फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   57 banquet halls of the city that do not have parking will be sealed

सील होंगे पार्किंग नहीं रखने वाले शहर के 57 बैंक्वेट हॉल

Thu, 26 Dec 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
57 banquet halls of the city that do not have parking will be sealed
सहारनपुर। शहर में बिना पार्किंग सुविधा के चल रहे बैंक्वेट हॉलों पर सील की कार्रवाई होनी है। विकास प्राधिकरण ने ऐसे 57 बैंक्वेट हॉल चिह्नित किए हैं। इन बैंक्वेट हॉलों में पहले से बुक शादी और अन्य समारोह होने के बाद सील की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में सबसे अधिक बैंक्वेट हॉल दिल्ली रोड और अंबाला रोड पर हैं। इसके बाद 62 फुटा रोड, देहरादून रोड और अन्य क्षेत्र आते हैं। खास बात यह है कि ज्यादातर बैंक्वेट हॉल बिना नक्शा पास कराए खड़े कर दिए गए हैं। नक्शा पास कराने के बाद बनाए गए अनेक बैंक्वेट हॉलों ने भी मनमाने तरीके से निर्माण कर पार्किंग की जगह नहीं छोड़ी है या फिर पार्किंग की जगह का इस्तेमाल अन्य कार्यों के लिए कर रहे हैं और सड़कों का इस्तेमाल पार्किंग के रूप में करते हैं। ऐसी स्थिति में शादियों के सीजन में जाम की स्थिति रहती है। अंबाला रोड राष्ट्रीय राजमार्ग है ऐसे में इस पर कई किलोमीटर तक के जाम लग जाता है, जिनकी वजह से राहगीरों को परेशानी रहती है। प्राधिकरण ने सभी 12 जोन में ऐसे बैंक्वेट हॉलों केे चिह्नित करने का अभियान चलाया, जिसमें बिना पार्किंग के 57 बैंक्वेट हॉल मिले हैं। बैंक्वेट हॉलों को सील करने की कार्रवाई की जानी है, मगर कुछ बैंक्वेट हॉल बुक होने की वजह से प्राधिकरण कार्रवाई करने से बच रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शादियों का सीजन खत्म होते ही सील की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शहर में पार्किंग बनाने की कवायद
शहर में पार्किंग की सुविधा नहीं होने की वजह से व्यापारियों और खरीदारों की गाड़ियां सड़कों पर खड़ी होती हैं। बाजोरिया मार्ग पर ज्यादातर क्लीनिक और अस्पताल होने की वजह से सबसे अधिक चौपहिया सड़कों पर खड़े किए जाते हैं। अन्य बाजारों की भी हालत ऐसी ही है। मगर अब नगर निगम ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में तीन बड़ी पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है। यह पार्किंग अंबाला रोड स्थित बस अड्डे वाली जमीन पर, जुबली पार्क में और रायवाला क्षेत्र में बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में पार्किंग की सुविधा के लिए तीन जगहों को चिह्नित किया गया है, जिसकी कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई है। जल्द ही शहरवासियों को मल्टीस्टोरी पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इससे शहरवासियों को जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed