फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   5634 people over 45 years of age got vaccinated in the district

जिले में 45 वर्ष से अधिक के 5634 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Thu, 01 Apr 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
5634 people over 45 years of age got vaccinated in the district
जिला अस्पताल में को वैक्सीन टीका लगवाते सीनियर सिटीजन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगाने के लिए बृहस्पतिवार को 65 केंद्र बनाए गए थे, लेकिन 62 केंद्रों पर ही टीकाकरण हुआ। 14,400 लोगों के सापेक्ष 5634 लोगों ने ही केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाया।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार ने कोरोना पर नियंत्रण के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को टीका लगाने के आदेश दिए, जिसके अनुपालन में शहर सहित जनपद के सभी 11 ब्लॉकों में टीकाकरण के लिए कुल 65 केंद्र बनाए गए।
विज्ञापन

टीकाकरण सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चला, मगर स्वास्थ्यकर्मी सुबह आठ बजे से ही केंद्रों पर तैयारी कर चुके थे। 65 केंद्रों के सापेेक्ष 62 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को टीकाकरण हुआ। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि टीकाकरण पूरी तरह सफल रहा है। सभी केंद्रों पर मास्क की अनिवार्यता और सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कई केंद्रों पर जाकर खुद व्यवस्था का जायजा लिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 14400 लोगों को टीका लगाया जाना था, जिनके सापेक्ष 5634 लोगों ने टीका लगवाया है। टीका लगवाने वालों का प्रतिशत 39.1 रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर केंद्र और टीकाकरण
ब्लॉक----------------- केंद्र---------- लगे टीके
सहारनपुर शहर------ 09------------ 1655
गंगोह----------------- 06 ------------ 489
मुजफ्फराबाद--------- 07------------- 376
पुवांरका---------------- 04 ------------ 384
रामपुर मनिहारान----- 04 ------------ 219
सरसावा---------------- 06 ------------ 267
देवबंद------------------ 05 ------------ 485
नागल------------------ 04 ------------ 296
नकुड़------------------- 03 ------------ 293
नानौता----------------- 04 ------------ 399
साढ़ौली कदीम--------- 04 ----------- 280
बलियाखेड़ी -------- 06 ---------- 472

जिला अस्पताल में को वैक्सीन टीका लगवाने पहुंचे सीनियर सिटीजन

जिला अस्पताल में को वैक्सीन टीका लगवाने पहुंचे सीनियर सिटीजन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed