फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   52.12 crore budget approved for expenditure

व्यय के लिए 52.12 करोड़ के बजट को स्वीकृति

Wed, 11 May 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
52.12 crore budget approved for expenditure
सर्किट हाउस सहारनपुर में बैठक लेते कमिश्नर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की 66वीं बोर्ड बैठक में व्यय के लिए 52.12 करोड़ के बजट को स्वीकृति दी गई। प्राधिकरण के अध्यक्ष मंडलायुक्त लोकेश एम. की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन

सर्वप्रथम बैठक में विकास प्राधिकरण की पूर्व बैठक (64वीं व 65वीं बोर्ड बैठक) की अनुपालन आख्या की पुष्टि की गई। इसके बाद अन्य प्रस्तावों पर चर्चा के बाद प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। विकास प्राधिकरण का वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय के लिए 52.20 करोड़ तथा व्यय के लिए 52.12 करोड के बजट की स्वीकृति दी गई। विकास प्राधिकरण के वादों के लिए विभिन्न न्यायालयों की पैरवी के लिए पैनल में रखे गए अधिवक्ताओं की फीस में वृद्धि के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। आवासीय भूखंडों में बहु-आवासीय इकाइयों के निर्माण के प्रस्ताव के लिए पैरामाउंट ट्यूलिप, पार्श्वनाथ सिटी तथा पैरामाउंट गार्डन कॉलोनी दिल्ली रोड को स्वीकृति दी गई। ट्रांसपोर्ट नगर योजना के कतिपय कारणों से कुछ विवादित भूखंडों के निस्तारण के प्रस्ताव को भी बोर्ड ने मंजूरी दी है। बैठक में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक लखनऊ के प्रतिनिधि, लोक निर्माण विभाग, विद्युत निगम, जल निगम के अधिकारी तथा विकास प्राधिकरण के मनोनीत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विभिन्न कार्यों के लिए 11.36 करोड़ रुपये खर्च करने की स्वीकृति
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की अवस्थापना निधि समिति की बैठक बुधवार की अपराह्न तीन बजे सर्किट हाउस सभागार में अध्यक्ष मंडलायुक्त लोकेश एम. की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विकास प्राधिकरण क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की गई। विभिन्न कार्यों पर 11.36 करोड़ रुपये खर्च करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर के विभिन्न स्थलों को जनप्रतिनिधियों एवं जन सामान्य के अनुरोध पर चिह्नित करते हुए निर्माण एवं विकास कार्य कराने की जरूरत एवं औचित्य के दृष्टिगत प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए आगणक के आधार पर विचार किया गया। सबसे पहले प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ ही प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित विभिन्न निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने की सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें घंटाघर देहरादून मार्ग पर कैलाशपुर से थाना गागलहेड़ी तक करीब 1400 मीटर लंबाई में सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 290 लाख रुपये होगी। कोर्ट रोड पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 200 लाख होगी। सनसिटी कॉलोनी में सड़कों का सुदृढ़ीकरण एवं नालियों का निर्माण भी विकास प्राधिकरण कराएगा। गोविंद नगर कॉलोनी स्थित पार्क का सुंदरीकरण, साहिबजी नगर में आंतरिक सड़कों का निर्माण, हकीकतनगर में रामलीला मैदान से छोटा चौक होते हुए बिजलीघर तक सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा। गांव मवींकलां के वार्ड-11 में स्थित श्मशान घाट के शवदाह स्थल, बाउंड्रीवॉल और जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाएगा। कोर्ट रोड पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर मिट्टी कटान रोकने के लिए स्टोन पिचिंग कराई जाएगी। सहारनपुर शहर मे रेनवाटर हार्वेस्टिंग की स्थापना का कार्य भी होगा। बैठक में संबंधित अधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed